कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में लालापुर के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, रामनगर CHC से जिला अस्पताल रेफर
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में लालापुर के पास सोमवार की शाम 5 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक कुलदीप सिंह पुत्र रामबिहारी निवासी सिरावल माफी राजापुर घायल हो गया।कुलदीप कर्वी से वापस सिरावल जा रहा था, तभी लालापुर के पास यह हादसा हो गया। वहीं रामनगर CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने कुलदीप को मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।