कर्वी: मऊ के पटोरी में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्रों ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मऊ के पटोरी में बीती 26 जनवरी को पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र ने युवक बबलू पाल पुत्र रामचरन निवासी प्रयागराज हाल पता मऊ पटोरी के साथ मारपीट की है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल भेजा है।