हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के 1 गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई लड़की को लड़की के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अपह्त हुई लड़की का जिला अस्पताल लाकर मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले को लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस आगे की आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है ।