हाथरस: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत देर रात सासनी गेट चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
जनपद हाथरस जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर उड़न दस्ता टीम व पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सासनी गेट चौराहे पर संदिग्ध वाहनों को चेक किया है।