हाथरस: मोहल्ला रमनपुर से लापता हुए 15 वर्षीय लड़के को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के भीतर किया दस्तयाब, परिजनों को...
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर से 15 वर्षीय लड़के के लापता हो जाने के बाद लापता लड़के के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लापता लड़के को 12 घंटे के भीतर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने लड़के को दस्तयाब करते हुए परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।