हाथरस: मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर कृष्णा हॉस्पिटल के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देखकर मुरसान से लौट रहे हाथरस के भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि ने पुलिस को सूचना देकर युवक के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। फिलहाल युवक की शिनाख्त की जा रही है।