हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने युवक को मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित पकड़ो अभियान के तहत। आज दिन मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर युवक विशाल उर्फ टार्जन को भूरापीर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जामातलाशी के दौरान युवक पर एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा थाने में युवक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।