हाथरस: मोहल्ला गंगा नगर में 17 वर्षीय युवती को चाचा ने मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर मेडिकल परीक्षण कराते हुए पुलिस ने मुकद...
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर निवासी एक युवती के साथ उसके चाचा ने मारपीट कर दी, मारपीट के बाद चाचा ने युवती को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित युवती की मां ने युवती के साथ चाचा द्वारा की गई मारपीट की पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।