मुगलसराय: मुगलसराय के गोधना आलू मिल नहर पर सड़क और पुल निर्माण कार्य तेज, यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मुगलसराय के गोधना स्थित आलू मिल नहर पर सड़क एवं निर्माणाधीन पुल का कार्य इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। यह कार्य APCO Infratech Pvt. Ltd. द्वारा कराया जा रहा है। रविवार दोपहर 01 बजे प्रशासन के अनुसार बताया गया की इस निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यातायात को लेकर निर्देश जारी है।