सागर नगर: विधायक श्री जैन ने माँ तुझे प्रणाम के युवा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
खेल और युवा कल्याण विभाग की ‘‘मॉ तुझे प्रणाम‘‘ योजना अंतर्गत चयनित युवाओं के संभागीय दल को आज सागर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। संभाग के दल में सागर, छतरपुर, दमोह एवं पन्ना के युवा प्रातः 10 बजे खेल परिसर सागर में उपस्थित हुऐ, इसके पश्चात विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, द्वारा अपने आवास पर आमंत्रित कर स्वल्पाहार कराया ।