गुन्नौर: कस्बा धनारी के समीप तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
धनारी थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा धनारी के समीप गुरुवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना निवासी गोविंद पुत्र हरिओम की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।