लखीसराय: 6 साल में जर्जर हुए बाईपास पुल के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर सिंह का धरना स्थल पर आमरण अनशन शुरू
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे से सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर सिंह के द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत की गई। उन्होंने 164 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लखीसराय बाईपास पुल के मात्र 6 वर्षों में ही जर्जर होने पर गंभीर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।