मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग दुकानदार पर चाकू से हमला, गले पर किया वार
झांसी के मऊरानीपुर के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव में दुकान में चोरी का विरोध करने पर 65 वर्षीय दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि दो युवक गल्ले से रुपये निकाल रहे थे, तभी दुकानदार की नींद खुल गई। विरोध करने पर उनके गले पर चाकू से वार कर आरोपी फरार हो गए। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है, फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।