लातेहार: उपायुक्त ने मंडल डैम के आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया, ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं पर की बातचीत
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा विस्थापित परिवारों से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।