फिरोज़ाबाद: टापा कला कौशल्या नगर इलाके में चूड़ी का कार्य करते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कला कौशल्या नगर इलाके में गुरुवार क़ी देर शाम हादसा हुआ है। बताया जाता है बबली नामक महिला चूड़ी जुड़ाई का कार्य कर रही थी। लेम्प मे तेल डालते समय डिब्बी फटने से आग लग गयी। हादसे मे बबली नामक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। आस पड़ोसियों क़ी मदत से महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है।