घाटमपुर: घाटूखेड़ा गांव में चारपाई पर मिला युवक का रक्तरंजित शव, पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी
बिधनू थाना क्षेत्र के घाटूखेड़ा गांव में चारपाई पर युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला।युवक के गर्दन में चोट के निशान थे।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे बताया मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य एकत्र करते हुए घटना की जांच की जा रही है।हत्या की आशंका जताई गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।