घाटमपुर: घाटूखेड़ा में चारपाई पर मिला युवक का रक्तरंजित शव, पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि, मुकदमा दर्ज: एसीपी ने दी जानकारी
एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने सोमवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिधनू थाना क्षेत्र के घाटूखेड़ा में चारपाई पर युवक का शव मिला था।पुलिस की जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की मदद से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।