घाटमपुर: गुजेला गांव में वृद्ध महिला को नशीली दवा खिलाकर खेत में बेहोश कर जेवर और पैसे लेकर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक
सजेती के गुजेला गांव में वृद्ध महिला को ई रिक्शा चालक ने खेत में ले जाकर नशीली दवा खिला दी।वृद्धा के बेहोश होते ही ई रिक्शा चालक वृद्धा का पायल और रुपए लेकर फरार हो गया।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया घटना सोमवार देर शाम की है। वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।मुकदमा पंजीकृत किया गया है।अन्य कार्रवाई की जा रही है।