घाटमपुर: धरमपुर बंबा के पास दो ट्रालों में हुई टक्कर, केबिन में फंसे एक चालक को केबिन काटकर 2 घंटे बाद निकाला गया बाहर
घाटमपुर के धरमपुर बंबा के पास सोमवार शाम 7:00 बजे दो ट्राला में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक ट्राला का चालक विनीत केबिन में फस गया जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया घायल चालक को सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।