अंबाह: नगर में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों ने हाथ ठेला व दुकानदारों को समझाया
Ambah, Morena | Dec 26, 2024 नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए गुरुवार को नपा व पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदारों से समझाइश की। थाना पुलिस के साथ नपा के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम 6 बजे दुकानदारों से उनकी दुकानों के आगे लगे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने की अपील की।