मंडला: मैनपुरी: बुढ़नेर नदी में अवैध रेत खनन का आरोप, मशीनों से खुदाई कर बनाया रास्ता
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 मवई जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलमगहन के पोषक ग्राम मैनपुरी स्थित बुढऩेर नदी में अवैध रेत खनन का मामला सामने आया है। मंगलवार तीन बजे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का उत्खनन, परिवहन और भंडारण किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं।