बरडीहा: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बेलदाहा डैम का किया निरीक्षण, निजी खर्च से मरम्मत कार्य शुरू
बरडीहा प्रखंड के जतरो बंजारी स्थित बेलदाहा डैम का रविवार को क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने स्थल निरीक्षण किया। विधायक ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए क्षतिग्रस्त बांध, पानी निकासी पईन, फाटक और बांई-बांकी नहर से जोड़ने का मरम्मत कार्य मिशन जन कल्याण के तहत अपने निजी खर्च से तत्काल प्रारंभ करा दिया गया है।