#शांतिपूर्ण #विरोध मार्च में #मारपीट व #जातिसूचक टिप्पणी का #आरोप, #पीड़िता ने #पुलिस से #कार्रवाई की मांग #NewsUpdate #reporting #AwarenessVideo
मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र के मोहनपुर निवासी स्वाति ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट, अभद्र व्यवहार एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, स्वाति का कहना है कि वह 169, मोहनपुर, मेरठ की निवासी है। आरोप है कि दलित समाज के अपमान के विरोध में मोहनपुर में महिलाओं एवं युवतियों द्वारा निकाले गए शांतिपूर्ण विरोध मार्च में उसने भाग लिया था। इसी दौरान लगाए जा रहे नारों और विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद हुआ।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध मार्च में शामिल होने को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई