गोला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेवादा कट पर ट्रेलर ने साइकिल सवार एक व्यक्ति और उसकी नातिन को रौंदा
Gola, Gorakhpur | Oct 15, 2024 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नेवादा कट पर ट्रेलर ने साइकिल सवार एक व्यक्ति व उसकी नातिन को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव का अवधेश पाल अपनी छह वर्षीय नातिन शिवांगी पाल को देर शाम साढ़े सात बजे बेटी की ससुराल गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में जा रहे थे।