गोला: हाटा बाजार में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप, बाजारों में पसरा सन्नाटा
गगहा विकास खण्ड के हाटा बाजार में स्थित दुकानों पर दोपहर में खाद्य विभाग का छापा पड़ने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान कुछ दुकानों के नमूना लेने के बाद कुछ खाने की सामग्री को नष्ट कराया गया।शनिवार को दोपहर लगभग बारह बजे खाद्य विभाग की टीम हाटा बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट पर अचानक पहुंचने पर दुकानदार अवाक रह गया।