बहादुरपुर: बहादुरपुर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 आरोपी सलाखों के पीछे
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित पुरा मथाना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि रास्ते के पुराने विवाद में हुई बृजेश गुर्जर की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।