सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद का बयान, विचारधाराओं की लड़ाई में संविधान और आरक्षण बचाने की जरूरत
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने शुक्रवार दोपहर एक बजे कहा कि देश में इस समय विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक विचारधारा में हिंसा, द्वेष और जाति-धर्म के नाम पर नफरत है, जबकि दूसरी महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा है, जो पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को समान अधिकार देने की बात करती है।