मिश्रिख: ननसोही मजरा कपूर पुर गांव में प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से सार्वजनिक भूमि पर लगे पेड़ कटने का वीडियो वायरल
ग्राम प्रधान सहित लेखपाल की मिली भगत से सार्वजनिक भूमि पर लगे हुए सरकारी पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला उजागर होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान व लेखपाल मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।