गुन्नौर: गांव सिकंदरपुर निवासी महिला ने जमीनी विवाद के चलते गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी बेगवती पत्नी मुकेश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही खिमानी से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते खिमानी पक्ष के चार लोगों ने मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।