आंदर: मनिया तियाय नहर में गंडक विभाग ने छोड़ा पानी किसानों में खुशी की लहर
Andar, Siwan | Jun 19, 2024 आंदर प्रखंड के मनिया गांव से निकलकर, पचोखर, पिपरा, तियाय होते हुए चकरी जाने वाली नहर में बुधवार को गंडक विभग ने पानी छोड़ दिया है। नहर में पानी देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान उदय सिंह, मुकेश यादव, दीपक कुमार, नन्देश्वर सिंह, हरेराम भगत समेत दर्जनों किसानों ने बताया की नहर में पानी आने से अब खेतों में धान का बिचड़ा डालने में सहूलियत मिलेगी।