रेवदर: रेवदर के जीरावल चौराहे पर सड़क सुरक्षा के लिए 50 हेलमेट किए गए वितरित, पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुआ आयोजन
Reodar, Sirohi | Apr 14, 2026 रेवदर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रावल जीरावल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से जीरावल चौराहे पर हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया, जिसके तहत 50 वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।इस दौरान रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया एवं डिप्टी मनोज गुप्ता की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ