भागलपुर, दिनांक 20 जुलाई 2026, श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सुल्तानगंज में प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पार्किंग स्थलों तथा यातायात व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), अनुमंडल पदाधिकारी (यातायात), थाना प्रभारी सुल्तानगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी
तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त निरीक्षण के क्रम में विभिन्न प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का अवलोकन कर उनकी क्षमता, वाहन प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियों का आकलन किया गया। साथ ही यातायात संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
इसके उपरांत थाना स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग संचालन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन श्रावणी मेला-2026 के सफल आयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं।
JEEVIKA Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
40 views | Bhagalpur, Bihar | Jul 20, 2026