सिरसागंज: गांव जायमई के गोलीकांड में वृद्ध की हुई हत्या के बाद दहशत का माहौल, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मृतक की हुई अंत्येष्टि
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई में विगत दिवस दो पक्षों में हुई फायरिंग व पथराव के दौरान एक वृद्ध की गोली लगने से हुई मौत के बाद बुधवार को गांव में दहशत का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम को मृतक का शव गांव में आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों द्वारा मृतक के शव की अंत्येष्टि की गई।