टीकमगढ़: टीकमगढ़ नगर पालिका परिसर में स्वच्छता चैंपियनों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित
नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वच्छता चैंपियनों को सम्मानित करने हेतु सोमवार को टीकमगढ़ नगर पालिका परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन स्वच्छता चैंपियनों को सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने नगर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास कियाहैं।