टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को दी विदाई
टीकमगढ़ जिला पुलिस बल में कार्यरत उप निरीक्षक एनएस झा, प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पाठक की सेवानिवृत्त के उपलक्ष में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमा में एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस अधिकारियों को विदाई दी और सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की