संभल: चक मार्ग खुलवाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित किया गया, आगे होगी जांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी के कार्यालय में ग्राम चाटन निवासी गजम सिंह पुत्र राम सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने चक मार्ग खुलवाने की आवाज में लेखपाल द्वारा नेपाल नाम के व्यक्ति के माध्यम से ₹15000 लेने की जानकारी दी,इस ही को लेकर ठीक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की।