बक्सर: रामायण की ऐतिहासिक कहानियों में रुचि रखने वाली ब्रिटेन की मशहूर शोधार्थी पहुंची बक्सर
Buxar, Buxar | Jul 24, 2025 रामायण से जुड़ी ऐतिहासिक कहानियों में दिलचस्पी रखने वाली ब्रिटेन की मशहूर शोधार्थी डा. लक्ष्मी ग्रेव्स बक्सर पहुंची। शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार वे स्थानीय सीताराम उपाध्याय संग्रहालय पहुंचीं। वे चौसा गढ़ से प्राप्त दुर्लभ टेराकोटा मृण्मूर्तियों का गहराई से अध्ययन करने आई थीं। डॉ. ग्रेव्स कार्डिफ यूनिवर्सिटी, यूके में लेक्चरर हैं।