बक्सर: नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए 29 जुलाई तक भरे जाएंगे आवेदन, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 24, 2025 जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में नामांकन को लेकर आयोजित होने वाले चयन परीक्षा को लेकर आवेदन भरने को लेकर अधिसूचना जारी किया गया है. अधिसूचना बुधवार को जारी की गई है जिसकी जानकारी 7:00 बजे संध्या में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा द्वारा दी गई. वहीं फॉर्म भरने को लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया.