बक्सर: जिले में मानसून की धीमी रफ्तार, लक्ष्य के मुकाबले केवल 29.89 फीसदी हुई धान की रोपनी
Buxar, Buxar | Jul 24, 2025 जिले में इस वर्ष माॅनसून की रफ्तार काफी धीमी रही है, जिसका सीधा असर किसानों की धान की रोपनी पर पड़ा है। जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 93,868.31 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक केवल 28,057.92 हेक्टेयर क्षेत्र में ही धान की बिचड़े की रोपाई हो सकी है। कुल लक्ष्य का लगभग 29.89 फीसदी है।