लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स का रूहानी समापन
कुल शरीफ की फातिहा, नात-ख्वानी और कव्वाली से गूंजा दरगाह परिसर, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
लुतरा शरीफ, बिलासपुर। शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का रूहानी समापन अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। उर्स में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद लुतरा शरीफ पहुंचे।
उर्स के दौरान शाही संदल-चादर, अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर, दस्तारे हिफ्ज, ऑल इंडिया नातिया मुशायरा, नात-ख्वानी और कव्वाली सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शाही संदल-चादर नानी अम्मा की दरगाह से निकाली गई, जो पुरानी दरगाह के रास्ते दरगाह शरीफ पहुंची। यहां अकीदतमंदों ने श्रद्धा के साथ चादरपोशी की।
सैय्यद राशिद मक्की मियां ने की तकरीर
अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर में किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश से हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मि�
Korba, Korba | Oct 3, 2026