यूपी के बदायूं में तैनात महिला सिपाही आरती सिंह करीब 11 महीने तक घर में बैठी रही और सैलरी हर महीने उसे मिलती रही। पुलिस लाइन का गणना तंत्र इतने लंबे वक्त तक उनकी गैरहाजिरी पकड़ नहीं सका। मामला सामने आया तो कार्रवाई की गाड़ी सिर्फ सिपाही पर नहीं रुकी। गणना मेजर और दो गणना मुंशियों पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई।
2021 बैच की सिपाही आरती सिंह करीब डेढ़ साल से पुलिस लाइंस में तैनात थीं। वह ड्यूटी करने के बजाया अपने घर हाथरस में थी। सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी। प्रारंभिक जांच के बाद 23 सितंबर, 2026 को आरती को निलंबित किया गया। इसके बाद जांच की दिशा गणना कार्यालय की तरफ मुड़ी। गणना मेजर विजय तोमर और गणना मुंशी अनुज और राजेश की लापरवाही सामने आने पर उनको भी सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही आरआई की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए।
#BudaunNews #UttarPradesh
Korba, Korba | Oct 3, 2026