गोंडा: धानेपुर पुलिस टीम ने पूरब गली की तीन महिलाओं को विवाद करने के मामले में गिरफ्तार कर भेजा चालान
Gonda, Gonda | Aug 25, 2024 गोंडा जिले के धानेपुर थाना पुलिस टीम ने नगर पंचायत धानेपुर के पूरब गली की रहने वाली तीन महिलाओं को विवाद करने पर गिरफ्तार कर चालान भेजा है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि वाद विवाद की सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक लिखा पढ़ी कर चालान भेजा गया है, और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।