निघासन: मदनापुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मदनापुर गांव निवासी पीड़ित घनश्याम पुत्र राम भरोसे को बीते 3 मार्च 2025 को घर के बाहर गाली गलौज कर रहे छोटा भाई नेकीराम ने अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर घर में घुसकर पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।