निघासन: निघासन पलिया रोड पर बम्हनपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, मृतक के शव की हुई शिनाख्त
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन पलिया रोड पर बम्हनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवा दिया था।मृतक के शव की शिनाख्त छोटेलाल पुत्र श्याम किशोर निवासी गांव मुर्गहा थाना क्षेत्र मझगई तहसील क्षेत्र निघासन के रूप में हुई है।