मौदहा: मौदहा कस्बे के मराठीपुरा में संदिग्ध हालत में युवक का लटकता मिला शव
मौदहा के मराठीपुरा निवासी शिवम पुत्र अजय वर्मा उर्फ झुरीं का शव शुक्रवार सुबह उसी के घर में कमरे के अंदर लटका मिला। काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों को शंका हुई। ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचकर देखा तो शिवम का शव फंदे से लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुये थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं।