मौदहा: मौदहा कस्बे में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी का विशेष अभियान
मौदहा कस्बे में शुक्रवार शाम को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों के तहत क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने कस्बे में गश्त करते हुए आम जनमानस से शांति व्यवस्था बनाए रखना मे पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आवाहन किया। मुख्य स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग की गई।