मौदहा: मौदहा क्षेत्र के ढीहाडेरा में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
शुक्रवार को दोपहर में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ढीहाडेरा निवासी पवन 26 वर्ष पुत्र रामबिहारी ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। युवक को तड़पते देखकर परिजनों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।