मौदहा: मुस्करा विकासखंड परिसर में उपकरण न मिलने से आक्रोशित वृद्ध जनों ने हंगामा काटकर लगाया जाम
विकासखंड मुस्करा के परिसर में 21 फरवरी को सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत एल्मिको संस्था कानपुर द्वारा दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, कान के उपकरण आदि वितरित किए जाने का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व में हो चुके रजिस्ट्रेशन के तहत 600 लाभार्थियों को उपकरण दे दिए गए। शेष बचे लाभार्थियों को अगले दिन 22 फरवरी को उपकरण बांटे जाने थे।