दमोह: पुलिस लाइन के कुएं में गिरा पुलिसकर्मी का बेटा, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, मोटरों से पानी खाली किया जा रहा है
Damoh, Damoh | Mar 15, 2025 दमोह आज शनिवार दोपहर 1 बजे मडियादो थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तुलसीराम ठाकुर का बेटा रूपेश ठाकुर के कुएं में गिरने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मंच गया और घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में आर आई हेमंत बरहैया, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंची।