मुरैना नगर: मुरैना में ई-रिक्शा व बैटरी चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 3 ई-रिक्शा व 38 बैटरियां बरामद
मुरैना में ई-रिक्शा बैटरी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने कार्रवाई कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 38 बैटरियां बरामद कीं।बताया जा रहा है कि गिरोह रात में खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी करता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है,जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।